साँचा:आज का आलेख २१ अप्रैल २०१०
From Wikipedia, the free encyclopedia
शरीर द्रव्यमान सूचकांक (अंग्रेज़ी:बाडी मास इंडैक्स, लघु:बी.एम.आई) या एन्थ्रोपोमैट्रिक सूचकांक, ये बताता है कि किसी के शरीर का भार उसकी लंबाई के अनुपात में ठीक है या नहीं। उदाहरण के लिये भारतीय लोगों के लिए उनका बी.एम.आई २२.९ से अधिक नही होना चाहिए। एक युवा व्यक्ति के शरीर का अपेक्षित भार उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे कि उसका शारीरिक गठन अनुकूल लगे। शरीर द्रव्यमान सूचकांक (बीएमआइ) व्यक्ति की लंबाई को दुगुना कर उसमें भार किलोग्राम से भाग देकर निकाला जाता है। बीएमआई मूल्य आयु पर निर्भर करते हैं तथा स्त्री तथा पुरुष दोनों के लिए समान है। ऊँचाई (कद) और वज़न में १% से कम तक का विचलन गुणांक होता है, तथा वयोवृद्धों में इसे काईफोसिस द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है तथा बीएमआई व्याख्या को अमान्य बना सकता है। विस्तार में...