सवन्नाखेत
From Wikipedia, the free encyclopedia
सवन्नाखेत (ສະ ຫວັນ ນະ ເຂດ), 2005 के बाद से आधिकारिक नाम केयसोन फॉमविहाने (लाओ: ໄກສອນ ພົມວິຫານ; थाई: ไกสอน พมวิหาน) और जिसे पहले खांथबौरि (ທະ ບູ ລີ,) के रूप में जाना जाता था, पश्चिमी लाओस में एक शहर है। यह सवन्नाखेत प्रान्त की राजधानी है। 125,760 (2018) की आबादी के साथ,[1] यह वियनतियाने के बाद लाओस का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। हालाँकि मीकांग नदी-तटपर शहर की पुरानी फ्रांसीसी औपनिवेशिक इमारतें, पुरानी और जर्जर हो रही है, थाईलैंड की बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ और इस शहर की निकटता से शहर के उत्तरी हिस्से का वाणिज्यिक विकास हुआ है, जो नदी के दोनों किनारों और बस टर्मिनल के पास है।
सवन्नाखेत ເມືອງໄກສອນ ພົມວິຫານ | |
---|---|
जिला और नगरपालिका | |
कैसोन फ़ोमविहाने जिला | |
शहर का वाणिज्यिक केंद्र | |
निर्देशांक: 16°33′N 104°45′E | |
देश | लाओस |
प्रांत | सवन्नाखेत प्रान्त |
जनसंख्या (2018) | |
• कुल | 125,760 |
सभी लाओस शहरों की तरह, सवन्नाखेत में लाओ, थाई, वियतनामी और चीनी लोगों की मिश्रित आबादी है, साथ ही लाओ के ग्रामीण क्षेत्रों में अल्पसंख्यक लोग भी हैं। यहां 15वीं शताब्दी का एक बड़ा बौद्ध मंदिर, वाट सैनाफुम, एक चीनी मंदिर, सेंट थेरेसी का कैथोलिक सह-कैथेड्रल और एक मस्जिद है। मीकांग के ऊपर दूसरा थाई-लाओ फ्रेंडशिप ब्रिज थाईलैण्ड के मुकदाहान प्रान्त को जोड़ता है। 9 जनवरी 2007 को दो-रास्तों वाला, 12-मीटर-चौड़ा (39 फीट), 1,600-मीटर-लंबा (5,250 फीट) पुल, आम जनता के लिए खोला गया था।
शहर की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 2,041 अमेरिकी डॉलर (2018) है।[1]