सर्वोच्च न्यायालय भवन, इस्लामाबाद
From Wikipedia, the free encyclopedia
सर्वोच्च न्यायालय भवन पाकिस्तान की राजधानी, इस्लामाबाद प्रशासनिक क्षेत्र में मुख्य गामिनी, कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू(संविधान गामिनी) पर स्थित पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय का आधिकारिक एवं प्रधान कार्यालय है। रह, पता: 44000 कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू, इस्लामाबाद, पाकिस्तान पर स्थित है।[1] 1960 के दशक में बना यह भवन संविधान गामिनी पर-दक्षिण स्थित प्रधानमंत्री सचिवालय व उत्तर स्थित आईवान-ए सदर और संसद भवन के बीच विराजमान है।
सामान्य तथ्य सर्वोच्च न्यायालय भवन, सामान्य जानकारी ...
सर्वोच्च न्यायालय भवन | |
---|---|
सर्वोच्च न्यायालय भवन का मुहार | |
सामान्य जानकारी | |
स्थापत्य कला | नवशास्त्रीय, आधुनिकवादी |
स्थान |
44000 कंस्टिच्यूशन ऐवेन्यू, इस्लामाबाद पाकिस्तान |
निर्देशांक | 33.7257°N 73.1002°E / 33.7257; 73.1002 |
निर्माण आरंभ | दशक 1960 |
पूर्ण | 1965 |
लागत | पा॰₹ 17 करोड़ |
डिजाइन और निर्माण | |
वास्तुकार | केन्ज़ो तांगे |
अभियंता |
सीडीए अभीयंत्रिकी विभाग पाकिस्तान ईपीए साईमेन्स इंजीनियरिंग |
बंद करें
इसकी रूपाकृती को, विख्यात जापानी वास्तुकार, केन्ज़ो तांगे ने पाकिस्तान पर्यावरण संरक्षण अभिकरण से मशवरे के बाद तईयार किया था। इस पूरे भवन समूह को इस्लामाबाद की राजधानी विकास प्राधिकरण की अभियंत्रिकी विभाग और पाकिस्तान की साईमेन्स इंजीनियरिंग नामक कंपनी ने बनाया था।[2]