सफ़ेद गिद्ध
From Wikipedia, the free encyclopedia
सफ़ेद गिद्ध (Egyptian Vulture) (Neophron percnopterus) पुरानी दुनिया (जिसमें दोनों अमरीकी महाद्वीप शामिल नहीं होते) का गिद्ध है जो पहले पश्चिमी अफ़्रीका से लेकर उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल में काफ़ी तादाद में पाया जाता था किन्तु अब इसकी आबादी में बहुत गिरावट आयी है और इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने संकटग्रस्त घोषित कर दिया है।[2] भारत में जो उपप्रजाति पाई जाती है उसका वैज्ञानिक नाम (Neophron percnopterus ginginianus) है। उत्तर भारत के अलावा भारत में अन्य जगह यह प्रवासी पक्षी है।
सामान्य तथ्य सफ़ेद गिद्ध, संरक्षण स्थिति ...
सफ़ेद गिद्ध[1] | |
---|---|
चित्र:Neophron percnopterus -Dighal, Jhajjar, Haryana, भारत-8.jpg | |
वयस्क भारतीय सफ़ेद गिद्ध | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | ऍक्सिपिट्रिफ़ॉर्मिस |
कुल: | ऍक्सिपिट्रिडी |
वंश: | निओफ़्रॉन सैविन्यी, १८०९ |
जाति: | ऍन. पर्क्नॉपटॅरस |
द्विपद नाम | |
निओफ़्रॉन पर्क्नॉपटॅरस (लिनीयस, १७५८) | |
सफ़ेद गिद्ध की उपजातियों का फैलाव |
बंद करें