संवर्धित यूरेनियम
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्राकृतिक रूप से प्राप्त यूरेनियम में यूरेनियम-२३५ की मात्रा केवल ०.०७% होती है शेष 99.284% यूरेनियम-२३८ होता है। जिस यूरेनियम में यूरेनियम-२३५ का की प्रतिशत मात्रा किसी विधि से बढ़ा दी गयी हो उसे संवर्धित यूरेनियम (Enriched uranium) कहते हैं। U-235 ही प्राकृतिक रूप से प्राप्त एकमात्र आइसोटोप (समस्थानिक) है जो उष्मीय न्यूट्रानों (thermal neutrons) द्वारा विखंडित हो सकता है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
संवर्धित यूरेनियम नाभिकीय रिएक्टर बनाने अथवा सैन्य हथियार (परमाणु बम) बनाने के लिये अति आवश्यक है। अन्तरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेन्सी विश्व भर में संवर्धित यूरेनियम पर नजर रखती है।
- अल्प संवर्धित यूरेनियम
इसमें यूरेनियम-२३५ की मात्रा २०% से कम होता है। सामान्यतः ३ से ५ % यूरेनियम-२३५ होती है। यह नाभिकीय रिएक्टर के लिए उपयुक्त होती है।
- अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम
इसमे यूरेनियम-२३५ की मात्रा २० % से लेकर ८० % तक होती है। यह नाभिकीय अस्त्रों के विकास के लिए उपयुक्त होती है।