व्हाइटहॉर्स, युकॉन
From Wikipedia, the free encyclopedia
व्हाइटहॉर्स, Whitehorse (कुल जनसंख्या 27,889 2013 में[2]) युकॉन प्रान्त और उत्तरी कनाडा का सबसे बड़ा नगर और युकॉन की राजधानी है। यह युकॉन का एकमात्र शहर है। दक्षिणी युकॉन में अलास्का राजमार्ग पर १४२६ किलोमीटर पर स्थित इस शहर इसकी स्थापना सन १९५० में हुई थी। यहाँ ब्रिटिश कोलम्बिया से निकल कर अलास्का किनारे बेरिंग सागर में मिलने वाली युकॉन नदी बहती है[3] और यह शहर इसके किनारे बसा हुआ है। व्हाइटहॉर्स घाटी में बसे होने की वजह से अन्य उत्तरी कनाडा के शहरों जैसे येलोनाइफ़ के मुकाबले यहाँ का तापमान ज्यादा शुष्क रहता है।[4] माइल्स घाटी में स्थित व्हाइट हॉर्स उतार जहाँ नदी का उतरते पानी की धाराएँ दूर से दिखने में दौड़ते हुए सफेद घोड़ों के अयाल जैसे लगते हैं के नाम पर व्हाइट हॉर्स रखा गया। इस देशांतर पर सर्दियों में दिन छोटा जबकि गर्मियों में २० घंटे तक सूर्य की रोशनी बनी रहती है।[5] गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार व्हाइट हॉर्स विश्व का सबसे कम प्रदूषण वाला शहर है।[6]
व्हाइटहॉर्स | ||
---|---|---|
शहर | ||
City of Whitehorse | ||
युकॉन नदी के किनारे व्हाइटहॉर्स नगर, जून 2008 | ||
| ||
उपनाम: "द वाइल्डरनेस सिटी"[1] | ||
ध्येय: हमारे लोग, हमारी ताकत | ||
व्हाइटहॉर्स की युकॉन, कनाडा में स्थिति | ||
देश | कनाडा | |
क्षेत्र | युकॉन | |
स्थापना | 1898 | |
शासन | ||
• शहर मेयर | डैन कर्टिस | |
• प्रशासनिक संस्था | व्हाइटहॉर्स नगर पालिका | |
• सांसद | लैरी बैगनेल | |
• विधायक | करी डिक्सन डग ग्राहम ऐलिज़ाबेथ हैन्सन स्कॉट केन्ट डेविड लैक्सटन लूईस मूरक्रॉफ्ट माइक निक्सन डैरेल पैसलोस्की जैन स्टिक ऐलेन टेलर केट व्हाइट | |
क्षेत्र | 416.54 किमी2 (160.83 वर्गमील) | |
• महानगर | 8488.91 किमी2 (3,277.59 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 670–1702 मी (2200–5584 फीट) | |
जनसंख्या (2011) | ||
• शहर | 23,276 | |
• घनत्व | 55.9 किमी2 (145 वर्गमील) | |
वासीनाम | व्हाइटहॉर्सर | |
समय मण्डल | पैसिफिक (पीएसटी) (यूटीसी-०८:००) | |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | PDT (यूटीसी-०७:००) | |
दूरभाष कोड | 867 | |
एनटीएस नक्शा | 105D11 | |
GNBC Code | KABPC | |
वेबसाइट | www.city.whitehorse.yk.ca |