वैशाली जिला
बिहार का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
वैशाली (अंग्रेज़ी: Vaishali) बिहार प्रान्त के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। मुजफ्फरपुर से अलग होकर १२ अक्टुबर १९७२ को वैशाली एक अलग जिला बना। वैशाली जिले का मुख्यालय हाजीपुर में है। वज्जिका तथा मगही यहाँ की मुख्य भाषा है। ऐतिहासिक प्रमाणों के अनुसार वैशाली में ही विश्व का सबसे पहला गणतंत्र यानि "रिपब्लिक" कायम किया गया था। वैशाली जिला भगवान महावीर की जन्म स्थली होने के कारण जैन धर्म के मतावलम्बियों के लिए एक पवित्र नगरी है। भगवान बुद्ध का इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ। भगवान बुद्ध के समय सोलह महाजनपदों में वैशाली का स्थान मगध के समान महत्त्वपूर्ण था। ऐतिहासिक महत्त्व के होने के अलावे आज यह जिला राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों तथा केले, आम और लीची के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। यहां एक प्रसिद्ध बरैला झील है जो की 263 एकड़ में फैला हुआ है।
सामान्य तथ्य
वैशाली | |||||||
— जिला — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | बिहार | ||||||
जनसंख्या • घनत्व |
34,95,201 (2011 के अनुसार [update]) • 1335 प्रति वर्ग किलो मीटर | ||||||
क्षेत्रफल | 2036 वर्ग किलोमीटर कि.मी² | ||||||
विभिन्न कोड
|
बंद करें