वुलर झील
From Wikipedia, the free encyclopedia
वुलर झील (Wular Lake) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के बांडीपोरा ज़िले में स्थित एक मीठे जल की झील है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह झेलम नदी के मार्ग में आती है और झेलम इसमें पानी डालती भी है, और फिर आगे निकाल भी लेती है। मौसम के अनुसार इस झील के आकार में बहुत विस्तार-सिकोड़ होता रहता है - इसका अकार ३० वर्ग किमी से २६० वर्ग किमी के बीच बदलता है। अपने बड़े अकार के कारण इस झील में बड़ी लहरें आती हैं। तुुलबुल परियोजना इसी झील पर स्थित है।[2][3][4][5]
सामान्य तथ्य वुलर झील, स्थान ...
वुलर झील | |
---|---|
Wular Lake ولر جھیل | |
स्थान | बांडीपूर ज़िला, जम्मू और कश्मीर |
निर्देशांक | 34°20′N 74°36′E |
मुख्य अन्तर्वाह | झेलम नदी, मधुमति नाला |
मुख्य बहिर्वाह | झेलम नदी |
द्रोणी देश | भारत |
अधिकतम लम्बाई | 16 किमी |
अधिकतम चौड़ाई | 9.6 किमी[1] |
सतही क्षेत्रफल | 30 कि॰मी2 (12 वर्ग मील) से 260 कि॰मी2 (100 वर्ग मील) |
अधिकतम गहराई | 14 मी॰ (46 फीट) |
सतही ऊँचाई | 1,580 मी॰ (5,180 फीट) |
द्वीप | ज़ैनुल लंक |
बस्तियाँ | बांडीपोरा |
बंद करें