विनिपेग
मनीषा में प्रांतीय राजधानी शहर, कनाडा / From Wikipedia, the free encyclopedia
विनिपेग (Winnipeg, wɪnᵻpɛɡ) कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह प्रांत के पूर्वी भाग में ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है। संयुक्त राज्य अमरीका की सीमा से ९६ किमी. उत्तर में तथा विनिपेग झील से ७२ किमी. दक्षिण में, यह नगर स्थित है। झील के नाम पर ही नगर का नाम विनिपेग पड़ा है।
विनिपेग | |||||
---|---|---|---|---|---|
शहर | |||||
City of Winnipeg | |||||
विनिपेग का पैनोरामा दृश्य | |||||
| |||||
उपनाम: "Winterpeg" | |||||
ध्येय: Unum Cum Virtute Multorum (One with the Strength of Many)[1] | |||||
निर्देशांक: 49°53′4″N 97°8′47″W | |||||
राष्ट्र | कनाडा | ||||
प्रांत | मैनिटोबा | ||||
क्षेत्र | विनिपेग महानगरीय क्षेत्र | ||||
निगमित | 1873 | ||||
शासन | |||||
• महापौर | ब्रायन बोमैन | ||||
• सरकार | विनिपेग नगर सभा | ||||
• थल | 464.09 किमी2 (179.19 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 5306.79 किमी2 (2,048.96 वर्गमील) | ||||
ऊँचाई | 239 मी (784 फीट) | ||||
जनसंख्या (2016 जनगणना[2][3][4][5]) | |||||
• शहर | 705,244 (सातवें पद पर) | ||||
• घनत्व | 1430 किमी2 (3,700 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 705,244 (सातवें पद पर) | ||||
• महानगर घनत्व | 1429 किमी2 (3,700 वर्गमील) | ||||
• महानगर | 778,489 (आठवें पद पर) | ||||
• महानगरीय घनत्व | 146.70 किमी2 (380.0 वर्गमील) | ||||
वासीनाम | विनिपेगर | ||||
समय मण्डल | CST (यूटीसी−6) | ||||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | CDT[6] (यूटीसी−5) | ||||
दूरभाष कोड | 204 और 431 | ||||
वेबसाइट | www |
सन् १८८५ में कैनाडियन पैसिफिक रेलवे का निर्माण हो जाने पर कैनाडा के पश्चिमी भाग का सीधा संबंध पूर्वी भाग से हो गया, जिसके कारण विनिपेग बहुत बड़ा वितरणकेंद्र हो गया। यह कैनाडियन पैसिफिक और कैनाडियन राष्ट्रीय रेलवे का पश्चिमी मुख्य केंद्र है। इसका संयुक्त राज्य, अमरीका, से सीधा संबंध सू लाइन, ग्रेट नार्दर्न एवं नार्दर्न पैसिफिक रेल द्वारा है। हडसन बे रेलवे द्वारा विनिपेग नगर मैनिटोबा राज्य के उत्तरी भाग से संबद्ध है। इस उत्तरी भाग में खदानों के विकास के कारण अनेक प्रकार की मशीनों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का आना जाना विनिपेग से होता है।[7]
विनिपेग में थोक तथा निर्यात व्यापार बहुत अधिक है। पश्चिमी कैनाडा के गेहूँ के उत्पादन का ३/४ विनिपेग में ही आता है। यह नगर अनाज की मंडी भी है। यहाँ फर का भी व्यापार होता है। विनिपेग नदी पर स्थित विनिपेग बिजली रेलवे कंपनी और म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के कारण विनिपेग में औद्योगिक विकास भी तीव्रता से हुआ है। यहाँ के प्रमुख उत्पादन हैं आटा और उससे तैयार होनेवाले पदार्थ, कागज के डिब्बे, मांस तथा मांस से निर्मित पदार्थ, मछलियाँ, औजार, ईंट और जिप्सम। विनिपेग की चौड़ी सड़कों के किनारों पर वृक्ष लगे हुए हैं। नगर में किंडोनान एवं एसिनीव्बायान नाम दो बड़े पार्क हैं। मैनिटोबा विश्वविद्यालय, मिलिटरी बैरक और अस्पताल नगर के बाहर हैं। यहाँ के मुख्य भवन १९२० ई. में ८४ लाख डॉलर के व्यय से निर्मित, मैनिटोबा संसद भवन, प्रेक्षागृह और लॉ कोर्ट भवन हैं।