विटामिन सी
From Wikipedia, the free encyclopedia
विटामिन सी Archived 2022-07-08 at the वेबैक मशीन या एल-एस्कॉर्बिक अम्ल मानव एवं विभिन्न अन्य पशु प्रजातियों के लिये अत्यंत आवश्यक पोषक तत्त्व है। ये विटामिन रूप में कार्य करता है। कई प्रकार की उपापचयी अभिक्रियाओं हेतु एस्कॉर्बेट (एस्कॉर्बिक अम्ल का एक आयन) सभी पादपों व पशुओं में आवश्यक होता है। ये लगभग सभी जीवों द्वारा आंतरिक प्रणाली द्वारा निर्मित किया जाता है (सिवाय कुछ विशेष प्रजातियों के) जिनमें स्तनपायी समूह जैसे चमगादड़, एक या दो प्रधान प्राइमेट सबऑर्डर, ऐन्थ्रोपोएडिया (वानर, वनमानुष एवं मानव) आते हैं। इसका निर्माण गिनी शूकर एवं पक्षियों एवं मछलियों की कुछ प्रजातियों में नहीं होता है। जो भी प्रजातियां इसका निर्माण आंतरिक रूप से नहीं कर पातीं, उन्हें ये आहार रूप में वांछित होता है। इस विटामिन की कमी से मानवों में स्कर्वी नामक रोग हो जाता है।[1][2][3][4] इसे व्यापक रूप से खाद्य पूर्क रूप में प्रयोग किया जाता है।[5]
सिस्टमैटिक (आईयूपीएसी) नाम | |
---|---|
२-ऑक्सो-एल-थ्रेओ-हैक्ज़ेनो-१,४- लैक्टोन-२,३-ईनडाईऑल या (आर)-३,४-डाईहाईड्रॉक्सी-५-((एस)- १,२-डाईहाईड्रॉक्सीइथाइल) फ़्युरैन-२(५एच)-ओन | |
परिचायक | |
CAS संख्या | 50-81-7 |
en:PubChem | 5785 |
रासायनिक आंकड़े | |
सूत्र | C6H8O6 |
आण्विक भार | १७६.१४ ग्राम प्रति मोल |
समानार्थी | एल-एस्कॉर्बिक अम्ल |
भौतिक आंकड़े | |
घनत्व | 1.694 g/cm³ |
गलनांक | 190–192 °C (374–378 °F) डीकंपोज़ेज़ |
क्वथनांक | 553 °C (1027 °F) |
फ़ार्मओकोकाइनेटिक आंकड़े | |
जैव उपलब्धता | त्वरित एवं पूर्ण |
प्रोटीन बंधन | नगण्य |
अर्धायु | ३० मिनट |
उत्सर्जन | गुर्दों द्वारा |