विंडोज़ ९८
प्रचालन तन्त्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
विंडोज़ ९८ (अंग्रेजी में: Windows 98) या विन्डोज़ 98 (कोडनाम मेमफिस) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का एक ग्राफिकल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह विंडोज 9x श्रृंखला के ऑपरेटिंग सिस्टमों में दूसरी प्रमुख रिलीज़ है। यह पर्सनल कम्पयूटर पर उपयोग हेतु 32 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम की एक कड़ी है जिसके बाजार में आने से कम्पयूटर की दुनिया में क्रन्ति आ गई। इसे 15 मई 1998 को निर्माण के लिए और 25 जून 1998 को बेचे जाने के लिए जारी किया गया। विन्डोज़ 98, विंडोज 95 का उत्तराधिकारी है। अपने पूर्ववर्तियों की तरह, यह भी एक MS-DOS आधारित बूट लोडर वाली हाईब्रिड 16-बिट/32-बिट[3] अखंड उत्पाद है।[4] 5 मई 1999 को जारी किया गया विन्डोज़ 98 दूसरा संस्करण, 14 सितम्बर 2000 को जारी किये गए विंडोज एम ई (विन्डोज़ ME) (मिलेनियम संस्करण) के मुकाबले, विन्डोज़ 98 से अधिक सफल रहा। 11 जुलाई 2006 को विन्डोज़ 98 के लिए माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने समर्थन देना बंद कर दिया।
विंडोज़ 9x प्रचालन तंत्र रिलीज़ | |
चित्र:Windows98.png Screenshot of Windows 98, displaying its desktop, taskbar, and channel bar | |
विकासक | माइक्रोसॉफ्ट |
---|---|
स्रोत प्रतिरूप | बंद स्रोत |
विनिर्माण के लिए जारी |
मई 15, 1998; 25 वर्ष पूर्व (1998-05-15) |
सामान्य उपलब्धता | जून 25, 1998; 25 वर्ष पूर्व (1998-06-25) |
नवीनतम स्थिर संस्करण | Second Edition (4.10.2222 A) / मई 5, 1999; 24 वर्ष पूर्व (1999-05-05)[1] |
कर्नेल का प्रकार | Monolithic kernel |
लाइसेंस | वाणिज्यिक सॉफ्टवेयर |
पूर्व संस्करण | विंडोज़ 95 (1995) |
उत्तर संस्करण | विंडोज़ Me (2000) |
समर्थन स्थिति | |
Mainstream support ended on June 30, 2002[2] Extended support ended on July 11, 2006[2] |