लिंगराज मंदिर
गुर्जर प्रतिहार कालीन लिंगराज मंदिर / From Wikipedia, the free encyclopedia
लिंगराज मंदिर भारत के ओडिशा प्रांत की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। यह भुवनेश्वर का मुख्य मन्दिर है तथा इस नगर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह भगवान त्रिभुवनेश्वर (शिव) को समर्पित है।[1] इसे ययाति केशरी ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था। यद्यपि इस मंदिर का वर्तमान स्वरूप 12वीं शताब्दी में बना, किंतु इसके कुछ हिस्से 1400 वर्ष से भी अधिक पुराने हैं। इस मंदिर का वर्णन छठी शताब्दी के लेखों में भी आता है।[2]
सामान्य तथ्य लिंगराज मंदिर, धर्म संबंधी जानकारी ...
लिंगराज मंदिर | |
---|---|
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | भुवनेश्वर, उड़ीसा |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | उड़िया शैली, कलिंग शैली |
निर्माता | सोम वंशी राजा ययाति केसरी |
बंद करें