रूसी त्सार-राज्य
पूर्व राष्ट्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
रूसी त्सार-राज्य (रूसी: Русское царство; अंग्रेज़ी: Tsardom of Russia) आइवन चतुर्थ के सन् १५४७ में त्सार (सम्राट) बनाने के बाद से रूस के राज्य का औपचारिक नाम था। यह नाम १७२१ में त्सार पीटर महान द्वारा रूसी साम्राज्य स्थापित होने तक चला। १५५० से १७०० तक के काल में रूस पूर्व में साइबेरिया की ओर फैलता गया और उसका क्षेत्रफल हर वर्ष औसत ३५,००० वर्ग किमी से बढ़ा, यानि १५० सालों तक हर साल एक केरल राज्य जितना क्षेत्र रूस में जुड़ता गया।[1]