राष्ट्रीय स्वास्थ सेवा
From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) यूनाइटेड किंगडम के सार्वजनिक रूप से वित्त-पोषित स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए छत्र शब्द है। 1948 से इसे सामान्य कराधान से आये राजस्व से वित्त-पोषित किया गया है। यह यूके के चार देशों की चार अलग-अलग प्रणालियों से बना है: इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, एनएचएस स्कॉटलैंड, एनएचएस वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में लायी गयी प्रमुख सामाजिक सुधारों में से एक था, जिसे 1948 में स्थापित किया गया। इसका संस्थापक सिद्धांत यह था कि डिलीवरी के समय स्वस्थ सेवाएं निःशुल्क हों, व्यापक हों तथा सार्वभौमिक हों, यानि सब के लिए उपलब्ध हों।[1] इस बहुविभाजित सेवा के प्रत्येक अंग में दंत चिकित्सा और नेत्र चिकित्सा के अलावा सभी सेवाएँ मुफ्त होती हैं, तथा इनका लाभ यूनाइटेड किंगडम में आमतौर पर रहने वाले नागरिक तथा गैर-नागरिक निवासी भी उठा सकते हैं। एनएचएस को कर्मचारी योगदान (उनके वेतन से) और करों के रूप में उठाए गए सरकारी धन से भी वित्त पोषित किया जाता है।
National Health Service
Naitional Heal Service
Gwasanaeth Iechyd Gwladol
tSeirbhís Náisiúnta Sláinte
1948 में इस सेवा की शुरुआत में इसके रचनाकारों का एक महत्वपूर्ण रचनात्मक सिद्धांत यह था की ये सेवा "उपयोग के समय पर मुक्त" होना चाहिए। इसका मतलब यह था कि जो लोग एनएचएस का उपयोग करें, उन्हें अस्पताल या चिकित्सा केंद्र में हर बार सेवाओं का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालाँकि सैद्धांतिक तौरपर इन सेवाओं की उपयोग के समय मुफ्त होने की बात हैं, मगर इंग्लैंड के राष्ट्रिय स्वस्थ सेवा का लाभ उठाते समय लाभार्थियों को औषधियों की पर्ची प्राप्त करने हेतु प्रिस्क्रिप्शन चार्ज अदा करना होता है। यह शुल्क वर्तमान में प्रत्येक आइटम के लिए £8.60 है और प्रत्येक वर्ष उठाया जाता है। स्कॉटलैंड, आयरलैंड या वेल्स की स्वस्थ सेवाओं में ऐसा शुल्क नहीं है।