मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
भारतीय अभियन्ता, विद्वान, राजनेता और मैसूर के दीवान / From Wikipedia, the free encyclopedia
सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरय्या (15 सितंबर 1860 — 14 अप्रैल 1962) (कन्नड में: ಶ್ರೀ ಮೋಕ್ಷಗುಂಡಂ ವಿಶ್ವೇಶ್ವರಯ್ಯ) भारत के महान अभियन्ता एवं राजनयिक थे। उन्हें सन 1955 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया था।[1] भारत में उनका जन्मदिन अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।