मेनमेचो झील
भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक पर्वतीय झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
मेनमेचो झील (Menmecho Lake) भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व सिक्किम ज़िले में स्थित एक पर्वतीय झील है। पास ही स्थित त्सोंगमो झील से यह लगभग २० किमी की दूरी पर है, जबकि इसकी दूसरी तरफ़ आगे चलकर तिब्बत की चुम्बी घाटी को भारत से जोड़ने वाला प्रसिद्ध जेलेप ला दर्रा पड़ता है। मेनमेचो झील से रंगपो चू नामक नदी निकलती है जो तीस्ता नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। झील को पानी गर्मियों में पिघलती हुई बर्फ़ से और वर्षाऋतु में मॉनसून की बारिशों से मिलता है। मेनमेचो में ट्राउट मछली की भरमार है और स्थानीय लोग इसे अक्सर पकड़ते हैं।[1]
सामान्य तथ्य मेनमेचो झील, स्थान ...
मेनमेचो झील | |
---|---|
Lake Menmecho | |
स्थान | पूर्व सिक्किम ज़िला, सिक्किम, भारत |
निर्देशांक | 27°20′46″N 88°49′06″E |
मुख्य बहिर्वाह | रंगपो चू |
द्रोणी देश | भारत |
बंद करें