मूसी नदी
कृष्णा नदी का सहायक नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मूसी नदी (Musi River) भारत के तेलंगाना राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह कृष्णा नदी की एक प्रमुख उपनदी है और हैदराबाद महानगर इसके किनारे बसा हुआ है। यह हैदराबाद से 90 किमी पश्चिम में विकाराबाद ज़िले में अनंतगिरि पहाड़ियों में उत्पन्न होती है, और 140 पूर्व नल्गोंडा ज़िला में वाडपल्ली में कृष्णा नदी से संगम करती है। यह हैदराबाद से बहती हुई उसे दो भागों - नया और पुराना शहर - में विभाजित करती है।[1] हिमायत सागर और उस्मान सागर, नदी पर बनाया गया बांध हैं, जो हैदराबाद के लिए पानी के स्रोत के रूप में कार्य करते हैं।[2]
सामान्य तथ्य मूसी नदी Musi Riverమూసీ నది, स्थान ...
मूसी नदी Musi River మూసీ నది | |
---|---|
हैदराबाद में नयापुल से मूसी नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | तेलंगाना |
नगर | हैदराबाद |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | अनंतगिरि पहाड़ियाँ |
• स्थान | विकाराबाद ज़िला, तेलंगाना |
नदीमुख | कृष्णा नदी |
• स्थान |
वाडपल्ली, नल्गोंडा ज़िला, तेलंगाना |
• निर्देशांक |
16.693°N 79.673°E / 16.693; 79.673 |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें