मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार
From Wikipedia, the free encyclopedia
मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार (अँग्रेजी:Masaoka Shiki International Haiku Awards), मात्सुयामा (जापान) में "शिमनामी कैडो 99 इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन" में सितंबर 1999 में आधुनिक जापानी हाइकु के संस्थापक के नाम पर यह घोषणा की गयी।[1] हाइकु एक जापानी काव्य विधा है, जिसका प्रचलन १६ वीं शताब्दी में प्रारम्भ हो गया था। एक जापानी कवि बाशो को हाइकु का जनक माना जाता है। एक शताब्दी पूर्व सन् 1900 ई0 के लगभग जापानी साहित्यकार मासाओका शिकि ( 1867-1902) ने विशिष्ट जापानी छंद “होक्कु” को एक नया नाम हाइकु (Haiku) दिया जिसने लोकप्रियता के बड़े मानकों को प्राप्त किया। यह पुरस्कार जापानी कविता हाइकु को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठापित करने और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाले व्यक्तित्व को दिया जाता है।