मधेपुरा जिला
बिहार का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
मधेपुरा भारत के बिहार राज्य का जिला है। इसका मुख्यालय मधेपुरा शहर है। सहरसा जिले के एक अनुमंडल के रूप में रहने के उपरांत ९ मई १९८१ को उदाकिशुनगंज अनुमंडल को मिलाकर इसे जिला का दर्जा दे दिया गया। यह जिला उत्तर में अररिया और सुपौल, दक्षिण में खगड़िया और भागलपुर जिला, पूर्व में पूर्णिया तथा पश्चिम में सहरसा जिले से घिरा हुआ है। वर्तमान में इसके दो अनुमंडल तथा ११ प्रखंड हैं। मधेपुरा धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध जिला है। चंडी स्थान, सिंहेश्वर स्थान, बाबा बिशु राउत मंदिर आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से हैं। यहाँ का रेल कारखाना पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
सामान्य तथ्य
मधेपुरा दौराम मधेपुरा | |
— जिला — | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | भारत |
राज्य | बिहार |
ज़िला | मधेपुरा |
निकटतम नगर | सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कैमूर और भागलपुर |
जनसंख्या • घनत्व |
45,015 (2001 के अनुसार [update]) |
क्षेत्रफल | 1,787 कि.मी² (690 वर्ग मील) |
आधिकारिक जालस्थल: madhepura.bih.nic.in |
बंद करें