भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला
From Wikipedia, the free encyclopedia
भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला
भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन की प्रसिद्ध पत्थर की कला | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
देश | स्पेन |
प्रकार | सांस्कृतिक |
मानदंड | iii |
सन्दर्भ | 874 |
युनेस्को क्षेत्र | विश्व धरोहर स्थल |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | 1998 (22nd सत्र) |
स्पेन में भूमध्य सागर के आईबीरियाई बेसन के पास 700 से अधिक स्थलों जिन्हें सामूहिक रूप से लेवनटाइन कला कहा जाता है, सबको मिलाकर यूनेस्को के ज़रिए एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में 1998 में घोषित किया गया था। यह सभी स्थल स्पेन के पूर्वी हिस्से में आते हैं और यहाँ पर पत्थर की कला पाई जाती है जो शुरू के पत्थर के दौर से या शायद बाद के पत्थर के दौर से सम्बंधित है। इस कला में कुछ छोटे से चित्रित इंसानों और जानवरों के चित्र हैं जो बहुत ही आगे के दौर की तकनीक से बने थे और आज भी वह बाक़ी हैं। यह कई बातों के लिए उल्लेखनीय है जिसमें शायद सबसे ज़्यादा इलाक़े तक फैले कला के स्थल शामिल हैं। हालांकि नाम भूमध्य सागर से सम्बंधित है, मगर कुछ स्थल सागर के पास होने के बावजूद भी अधिकतर सागर से दूर आरागोन और कास्तिले-ला मानचा में हैं। इसे अक्सर लेवनटाइन कला कहा जाता है जो मध्य स्पेन से होने का संकेत है न कि लेवान्त क्षेत्र में होने का संकेत है।