ब्रिटिश साम्राज्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रिटिश साम्राज्य, ग्रेट ब्रिटेन द्वारा शासित साम्राज्य था जो मानव इतिहास सबसे बड़ा साम्राज्य था।[1] एक सदी से भी अधिक समय तक यह दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य और आर्थिक महाशक्ति थी। यह साम्राज्य यूरोप में खोज युग का परिणाम था जो 15 वीं शताब्दी के ज्ञानोदय यात्राओं के साथ शुरू हुआ, जिसके कारण यूरोपीय औपनिवेशिक साम्राज्यों का निर्माण हुआ। 1921 तक, ब्रिटिश साम्राज्य की आबादी 45 करोड़ थी। यह उस समय विश्व की कुल आबादी का चौथाई हिस्सा था जो केवल ब्रिटेन की सरपरस्ती के अंतर्गत था। 3.3 करोड़ वर्ग किलोमीटर पर फैला यह साम्राज्य न केवल इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य था, बल्कि दुनिया के सभी महाद्वीपों पर फैले होने के साथ-साथ यह साम्राज्य अपने वृहदतम रूप में धरती के एक-तिहाई भूभाग को नियंत्रित करता था। इस प्रकार इसकी भाषा और सांस्कृतिक प्रसार दुनिया भर में थी, और मौजूद समय में अंग्रेज़ी भाषा, संस्कृति तथा अंग्रेजी शासन शैली एवं वेस्टमिंस्टर शैली से प्रभावित सरकारी प्रणालियों में देखि जा सकती है। दुनिया के सभी महाद्वीपों, क्षेत्रों और लगभग हर भूभाग पर इसकी मौजूदगी होने के कारण, इस प्रचलित कथन का जन्म हुआ: "ब्रिटिश साम्राज्य पर कभी सूरज नहीं डूबता है।"
इस लेख अथवा भाग में इस समय विस्तार अथवा सुधार किया जा रहा है। इसको बनाने एवं सम्पादित करने में आपकी किसी भी सहायता का स्वागत है। यदि इस पृष्ठ को बहुत दिनों से सम्पादित नहीं किया गया है, कृपया यह टैग हटाएँ। इस को अन्तिम बार 2409:4085:8D19:3F10:0:0:63C8:C402 (वार्ता| योगदान) द्वारा सम्पादित किया गया था। (3 महीने पूर्व) (परिष्करण) |
ब्रिटिश साम्राज्य British Empire |
||||
---|---|---|---|---|
|
||||
वो सारे भूक्षेत्र जो किसी न किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य का भाग रहे हैं।
|
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के पांच दशकों में, साम्राज्य के भीतर के कई देश आजाद हुए। तथा उनमें से कई स्वतंत्र होकर ब्रिटिश साम्राज्य के राष्ट्रकुल में शामिल हो गए हैं। कुछ देशों ने ब्रिटिश संसद से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद भी ब्रिटिश संप्रभु को अपने संप्रभु के रूप में स्वीकार कर लिया, जिन्हें आज राष्ट्रमंडल प्रजाभूमि कहते हैं।[2]