बेल्वदर (महल)
From Wikipedia, the free encyclopedia
विस्तृत बेल्वदर परिसर में दो भव्य बैरोक महल, ऊपरी और निचली बेल्वदर, शीशमहल (ओरेंजरी) और एक अस्तबल है। ये इमारतें वियना के तीसरे जिले में बैरोक पार्क परिदृश्य में बनी हैं, जो सिटी सेंटर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहीं बेल्वदर संग्रहालय भी स्थित है। इसका आहाता एक सौम्य ढलान पर टिका है और इसमें सजावटी परतदार फव्वारे और झरने, बैरोक कलाकृतियां और राजसी ढलवां लोहे के द्वार बना हुआ है। बैरोक महल परिसर सेवोय के राजकुमार यूजीन के लिए गर्मियों के निवास के रूप में बनाया गया था। बेल्वदर का निर्माण वियना में अत्यधिक निर्माण की एक अवधि के दौरान किया गया था, जो उस समय शाही राजधानी और शासक वंश का घर दोनों था। शहर की कई सबसे वैभवपूर्ण इमारतें इसी युग से संबंधित हैं। इन इमारतों का निर्माण राजकुमार यूजीन द्वारा किया गया था, विशेष रूप से बेल्वदर उनमें से एक था। समृद्धि की इस अवधि के बाद कमांडर-इन-चीफ सेवोय के राजकुमार यूजीन के हाथों तुर्क साम्राज्य के खिलाफ युद्धों की एक श्रृंखला का सफल समापन हुआ था। 1697 में सेंटा में उनके नेतृत्व में तुर्की सेना की शर्मनाक हार और इसके फलस्वरूप कार्लोवित्ज़ की संधि जिस पर ऑस्ट्रिया के लिए अनुकूल शर्तों के तहत 1699 में हस्ताक्षर किए गए थे, इसने अंततः तुर्क साम्राज्य के साथ उस संघर्ष को समाप्त कर दिया जो 1683 के बाद से अति तीव्र हो गया था। महल
इस लेख को व्याकरण, शैली, संसंजन, लहजे अथवा वर्तनी के लिए प्रतिलिपि सम्पादन की आवश्यकता हो सकती है। आप इसे संपादित करके मदद कर सकते हैं। (March 2011) |
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (June 2010) स्रोत खोजें: "बेल्वदर" महल – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
की भव्यता देखते ही बनती है!