बुद्ध स्मृति पार्क
From Wikipedia, the free encyclopedia
बुद्ध स्मृति पार्क बिहार की राजधानी पटना के पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बना उद्यान है। इसके मध्य में 200 फ़ीट ऊँचा एक स्तूप बनाया गया है। इसमें छह देशों से लाए गए ' बुद्ध अस्थि अवशेष' की मंजुषाएं रखी गई हैं। 27 मई 2010 को बुद्ध पूर्णिमा के दिन तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने इसे जनता को समर्पित किया। उन्होंने इस स्तूप को पाटलिपुत्र करुणा स्तूप का नाम दिया। यह दुनिया भर के बौद्ध पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
सामान्य तथ्य Buddha Smriti Park, प्रकार ...
Buddha Smriti Park | |
---|---|
बुद्ध स्मृति पार्क Buddha Memorial Park | |
प्रकार | Urban park |
अवस्थिति | फ्रेजर रोड, पटना, भारत |
निर्देशांक | 25°36′24″N 85°8′10″E |
क्षेत्रफल | 22 acre[1] |
संचालनकर्ता | Bihar Urban Infrastructure Development Corporation[2] |
खुला | perennial open |
स्थिति | Active |
Construction cost | ₹125 करोड़ (US$18.25 मिलियन)[3] |
वेबसाइट | buddha-smriti-park.com |
बंद करें