बिग बेन
From Wikipedia, the free encyclopedia
बिग बेन, लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस के उत्तरी छोर पर स्थित घड़ी की बड़ी घंटी का उपनाम है,[1] और अक्सर इसे घड़ी या क्लॉक टॉवर का उल्लेख करने के लिए विस्तारित किया जाता है।[2] यह दुनिया की सबसे बड़ी चार मुखमंडल वाली घंटानाद घड़ी और तीसरी सबसे बड़ी स्वतन्त्र रूप से स्थित क्लॉक टावर है।[3] मई 2009 में इस घड़ी की 150 वीं वर्षगांठ का अवसर मनाया गया (घड़ी पहली बार अपने आप 31 मई 1859 को शुरू हुई थी)[4] जिसमे बहुत सारे जश्न मनाये गए।[5][6]