बागमती नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
बागमती नदी (Bagmati River) नेपाल और भारत में बहने वाली एक नदी है। यह नेपाल में काठमाण्डु घाटी से निकलती है जहाँ राष्ट्रीय राजधानी, काठमाण्डु, और पाटन नगर इसके विपरीत तटों पर बसे हैं। फिर यह मधेश प्रदेश से गुज़रकर भारत के बिहार राज्य में प्रवेश करती है, जहाँ इसका विलय कोसी नदी से होता है। बागमती नदी हिन्दूओं और बौद्धधर्मियों के लिए एक पवित्र नदी है और इसके किनारे कई हिन्दू मन्दिर अवस्थित हैं। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी नदी के तट पर अवस्थित है। इसकी पवित्रता के कारण स्थानीय हिन्दू इसके किनारे अन्तिम संस्कार करते हैं और किरात समुदाय की समाधियाँ भी इसके किनारे की पहाड़ियों में होती हैं। यह नदी बलौर गांव से होकर गुजरती हैं [1][2]
सामान्य तथ्य बागमती नदी Bagmati Riverबागमती खुसी, स्थान ...
बागमती नदी Bagmati River बागमती खुसी | |
---|---|
पशुपतिनाथ मन्दिर के साथ बहती बागमती नदी | |
स्थान | |
देश |
नेपाल भारत |
राज्य | बागमती प्रान्त, प्रदेश संख्या २, बिहार |
ज़िले | सीतामढ़ी, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी |
नगर | काठमाण्डु, पाटन,Sonpur |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | हिमालय की महाभारत श्रेणी में बाघद्वार जलप्रपात, बाघद्वार |
• स्थान | शिवपुरी नागार्जुन राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरीजल, काठमाण्डु, नेपाल |
• निर्देशांक | 27°46′16″N 85°25′38″E |
• ऊँचाई | 2,740 मी॰ (8,990 फीट) |
नदीमुख | कोसी नदी से विलय |
• स्थान |
बोर्नेस्थान, बिहार, भारत |
• निर्देशांक |
25°32′31″N 86°42′57″E |
लम्बाई | 586.3 किलोमीटर (364.3 मील) |
प्रवाह | |
• स्थान | पांधेरा दोवान, मकवानपुर |
• अधिकतम | 16,000 m3/s (570,000 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | मनोहरा, मरिन खोला, लखनदेई नदी, अधवारा, कमला नदी |
• दाएँ | लालबकैया, विष्णुमति नदी |
बंद करें