बंगाल की खाड़ी
हिन्द महासागर में भारतीय उपमहाद्वीप का पूर्वोत्तर भाग / From Wikipedia, the free encyclopedia
Dk | name = बंगाल की खाड़ी | image = Bay of Bengal map hindi.png | caption = बंगाल की खाड़ी का मानचित्र | image_bathymetry = | caption_bathymetry = TSM | location = दक्षिण एशिया | coords = 15°00′00″N 88°00′00″E | type = खाड़ी | inflow = हिन्द महासागर | outflow = | catchment = | basin_countries = भारत, बांग्लादेश, थाईलैण्ड, म्यांमार, इण्डोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका[1][2] | length = 2090 कि॰मी॰ | width = १६१० कि.मी | area = 2,172,000 वर्ग कि.मी | depth = 2,600 मी. | max-depth = 4,694 मी. }}
बंगाल की खाड़ीखाड़ी है[3] और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था।[4]
बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। lol