फीड्रिक आगस्ट केकुले
जर्मन कार्बनिक रसायनज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
फीड्रिक आगस्ट केकुले (जर्मन: Friedrich August Kekule von Stradonitz ; जर्मन उच्चारण : [ˈfriːdrɪç ˈaʊɡʊst ˈkekuːle fɔn ʃtraˈdoːnɪts] ; 1829-1896 ई.) विख्यात रसायनशास्त्री। सन् १८५० से लेकर मृत्युपर्यन्त वे यूरोप के सबसे महान रसायनशास्त्री रहे। रासायनिक संरचना का सिद्धान्त मुख्यतः उनकी ही देन है। केकुले द्वारा प्रस्तुत बेंज़ीन संरचना संबंधी सिद्धांत कार्बनिक रसायन की महत्वपूर्ण कड़ी थी।