फ़ैज़ाबाद
उत्तर प्रदेश का एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
फ़ैज़ाबाद भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में स्थित एक शहर है। यह सरयू नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और अयोध्या नगर निगम द्वारा प्रशासित है।[2][3] भगवान राम, राममनोहर लोहिया, कुंवर नारायण, राम प्रकाश द्विवेदी , प्रसिद्ध अवधी लोक गायक दिवाकर द्विवेदी आदि की यह जन्मभूमि है। इस शहर को अवध के नवाब द्वारा बसाया गया था। यह 6 नवंबर 2018 तक फैजाबाद जिला (अब अयोध्या जिला) और फ़ैज़ाबाद मंडल (अब अयोध्या मंडल) का मुख्यालय था, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के रूप में फैजाबाद जिले (अब अयोध्या जिले) का नाम बदलने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने की मंजूरी दी थी।[4]
सामान्य तथ्य फ़ैज़ाबाद, देश ...
फ़ैज़ाबाद | |
---|---|
शहर | |
तिलक हॉल, गुलाब बाड़ी, बहु बेगम मकबरा | |
निर्देशांक: 26.773°N 82.146°E / 26.773; 82.146 | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | अयोध्या ज़िला |
शासन | |
• प्रणाली | नगर निगम |
• सभा | अयोध्या नगर निगम |
• महापौर | ऋषिकेश उपाध्याय, (भाजपा)[1] |
क्षेत्र | 16.02 किमी2 (6.19 वर्गमील) |
ऊँचाई | 97 मी (318 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,65,228 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी, अवधी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 224001 |
दूरभाष कोड | +91-5278 |
वाहन पंजीकरण | UP-42 |
लिंगानुपात | 998/1000 ♂/♀ |
विश्वविद्यालय | डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय |
बंद करें