प्लैटिपस
स्तनधारियों की प्रजाति / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्लैटीपुस (Platypus), जो बत्तखमुँह प्लैटीपस (duck-billed platypus) भी कहलाता है, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। यह स्तनधारियों के मोनोट्रीम गण की पाँच ज्ञात जातियों में से एक है (अन्य चार एकिडना की जातियाँ हैं), जो स्तनधारी होने के नाते अपने शिशुओं को दूध तो पिलाते हैं लेकिन जिनमें माता गर्भ धारण करने की बजाए अण्डे देती है।[2] पूरे स्तनधारी समुदाय में अण्डे देने वाली केवल यही पाँच जातियाँ है। क्रमविकास (एवोल्यूशन) की दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह जातियाँ उस समय का संकेत हैं जब स्तनधारी नये-नये विकसित हो रहे थे और उनमें गर्भ में शिशु विकसित करने की क्षमता उत्पन्न नहीं हुई थी। इसलिए इन्हें जीवित जीवाश्म की श्रेणी में भी डाला जाता है।[3]
सामान्य तथ्य प्लैटीपुसPlatypus, संरक्षण स्थिति ...
प्लैटीपुस Platypus | |
---|---|
प्लैटीपुस | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
अध:वर्ग: | ऑस्ट्रेलोस्फ़ेनाइडा (Australosphenida) |
गण: | मोनोट्रीमाटा (Monotremata) |
कुल: | ऑर्निथोरिन्कीडाए (Ornithorhynchidae) |
वंश: | ऑर्निथोरिन्कस (Ornithorhynchus) ब्लूमेनबाख़, १८०० |
जाति: | ऑर्निथोरिन्कस ऐनाटाइनस O. anatinus |
द्विपद नाम | |
Ornithorhynchus anatinus शॉ, १७९९ | |
ऑस्ट्रेलिया में प्लैटीपस का विस्तार (लाल — मूल, पीला — फैलाया) |
बंद करें