प्रीप्यत
यूक्रेन में शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रीप्यत (ˈpriːpjət,_ˈ PREEpyət, PRIPyət; रूसी: При́пять), जिसे Pryp'yat' या Prypyat (यूक्रेनी: При́пʼять, ˈprɪpjɐtʲ) भी कहा जाता है, उत्तरी यूक्रेन में यूक्रेन और बेलारूस के सीमा के पास एक भूत नगर है। इसका नाम पास के प्रीप्यत नदी पर रखा गया है। इसे 4 फरवरी 1970 को नवें "ऐटमग्राड" के रूप में चेर्नोबिल पर्माणु संयंत्र के कर्मचारियों के लिए स्थापित किया गया था, जो कि सोवियत संघ में एक बंद शहर जैसा था। 1979 में इसे आधिकारिक रूप से शहर का अधिकार दे दिया गया, और 27 अप्रैल 1986 को चेर्नोबिल पर्माणु दुर्घटना के बाद के दिन शहर को खाली करने तक इसकी आबादी 49,360 हो गई थी।[3][4]
सामान्य तथ्य प्रीप्यत Припʼять, देश ...
प्रीप्यत Припʼять | |
---|---|
क्षेत्रीय महत्व का शहर | |
Prypiat | |
प्रीप्यत | |
निर्देशांक: 51°24′17″N 30°03′25″E | |
देश | यूक्रेन |
ओब्लास्ट | कीव ओब्लास्ट |
स्थापित | 4 फरवरी 1970 |
नगर अधिकार | 1979 |
ऊँचाई[1] | 111 मी (364 फीट) |
जनसंख्या (2020) | |
• कुल | 0 |
(1986 में करीब 49,360) | |
समय मण्डल | EET (यूटीसी+02:00) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | EEST (यूटीसी+03:00) |
डाक संख्या | नहीं है (पूर्व में 01196) |
दूरभाष कोड | +380 4499[2] |
बंद करें