प्रदेश संख्या १
नेपाल का एक प्रदेश / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोशी प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है।[6]
कोशी प्रदेश कोशी प्रदेश | |
---|---|
प्रदेश | |
ऊपर से बाएं होते हुए दाहिने माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, गोक्यो झील, नामचे बाजार, बरूण घाटी, ईलाम, हलेसी महादेव मंदिर और तांगबोचे मठ | |
कोशी प्रदेश | |
निर्देशांक: 26°27′15″N 87°16′47″E | |
राष्ट्र | Nepal |
स्थापना | 20 सितंबर 2015 |
राजधानी | बिराटनगर [1] |
बड़ा नगर | बिराटनगर |
जिलें | : 14 |
शासन | |
• प्रणाली | स्वायत्त प्रदेश |
• सभा | कोशी प्रदेश की सरकार |
• गवर्नर | परशुराम खापुङ |
• मुख्यमंत्री | केदार कार्की (नेपाली कांग्रेस) |
• उच्च न्यायालय | बिराटनगर उच्च न्यायालय |
• कोशी प्रांतीय विधानसभा | एक सदनीय (93 सीट) |
• संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | 28 |
क्षेत्र | 25905 किमी2 (10,002 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 2रा |
अधिकतम उच्चता | 8848 मी (29,029 फीट) |
निम्नतम उच्चता | 70 मी (230 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 45,34,943 |
• दर्जा | 3रा |
• घनत्व | 180 किमी2 (450 वर्गमील) |
• घनत्व दर्जा | 4था |
• घर परिवार | 991,750 |
वासीनाम | पूर्वी नेपाली, पूर्वेली |
जनसांख्यिकी[2] | |
• धार्मिक वर्ग | हिंदू, किराती, बुद्ध धर्मावलंबी |
• जातिय वर्ग | क्षत्रिय, ब्राह्मण, राई, लिम्बु |
• महिला ♀ | 52% |
• पुरुष ♂/100 महिला | 91.48% |
मानव विकास सूचकांक 0.553 (मध्यम)[3] | |
• जीडीपी (2019) | 36.37% [4] |
• गरीबी | 0.127 [5] |
• शिक्षित | 65.30% |
• आयु दर | 69% |
समय मण्डल | नेपाली समय (यूटीसी+5:45) |
भूगोल सूचक संख्या | NP-ON |
राष्ट्र भाषा | नेपाली (43.07%) |
अन्य भाषाएं | 1. मैथिली 2. लिम्बु भाषा |
वेबसाइट | p1 |
इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है।
२५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है।
निपआ. (निर्वाचन परिसीमन आयोग) के रिपोर्ट के अनुसार कोशी प्रदेश में एफपीटीपी (फर्स्ट पास्ट द पोस्ट निर्वाचन) पद्धति के तहत २८ संसदीय सीट और ५६ प्रादेशिक सीट होंगे।[7]
२०११ के जनगणना के अनुसार, इस प्रदेश में लगभग ४५ लाख लोग रहते हैं, जिसका जनसंख्या घनत्व १७५.६ प्रति वर्ग किलमीटर है।[8]