प्रणव मिस्त्री
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रणव मिस्त्री (जन्म 14 मई 1981) एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और आविष्कारक हैं। वे सैमसंग में रिसर्च के ग्लोबल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और थिंक टैंक टीम के प्रमुख हैं। वह अपने काम के लिए जाने-माने सिक्स्थ सेंस (कम्प्यूटर सिस्टम), सैमसंग गैलेक्सी गियर और प्रोजेक्ट बियॉन्ड में जाने जाते हैं। [1] [2] विश्व आर्थिक मंच ने मिस्त्री को २०१३ में युवा वैश्विक नेता (यंग ग्लोबल लीडर) के रूप में सम्मानित किया था।
सामान्य तथ्य प्रणव मिस्त्री, जन्म ...
प्रणव मिस्त्री | |
---|---|
सिक्स्थ सेंस का उपयोग करते हुए प्रणव मिस्त्री | |
जन्म |
14 मई 1981 (1981-05-14) (आयु 42) पालनपुर, गुजरात, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जातियता | भारतीय |
संस्थान | सैमसंग |
शिक्षा |
निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech.) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई(M.Des.) एमआईटी मीडिया लैब (PhD) |
डॉक्टरी सलाहकार | Pattie Maes |
प्रसिद्धि | सिक्स्थ सेंस (कम्प्यूटर सिस्टम), Mouseless, SPARSH, और TeleTouch के आविष्कारक, एवं Samsung गैलैक्सी गियर टीम के प्रमुख |
उल्लेखनीय सम्मान |
2009 TR35 by Technology Review 2010 Creativity 50 |
बंद करें
उनका जन्म पालनपुर, गुजरात, भारत में हुआ था। उन्होंने निर्मा इंस्टिट्यूट अव टेक्नॉलजी से कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक की, फिर वे डिज़ाइन में मास्टर्ज़ करने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (IIT-B) चले गए। बाद में वे पीएचडी करने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान चले गए।