प्रकार्यात्मक समूह
एक अणु में परमाणुओं का समूह जो विशिष्ट रासायनिक गुण प्रदान करता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
कार्बनिक रसायन में, किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं या बन्धों का वह विशिष्ट समूह जो उस कार्बनिक यौगिक के रासायनिक गुणों का निर्धारण करता है, प्रकार्यात्मक समूह (फंक्शनल ग्रुप) कहलाता है। विभिन्न अणुओं में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह एक ही या समान रासायनिक अभिक्रिया प्रदर्शित करेगा, चाहे अणु का आकार छोटा हो या बड़ा।