पूर्वी चम्पारण जिला
बिहार का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
पूर्वी चंपारण बिहार के तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। चंपारण को विभाजित कर 1971 में बनाए गए पूर्वी चंपारण का मुख्यालय मोतिहारी है। चंपारण का नाम चंपा + अरण्य से बना है जिसका अर्थ होता है- चम्पा के पेड़ों से आच्छादित जंगल। पूर्वी चम्पारण के उत्तर में एक ओर जहाँ नेपाल तथा दक्षिण में मुजफ्फरपुर स्थित है, वहीं दूसरी ओर इसके पूर्व में शिवहर और सीतामढ़ी तथा पश्चिम में पश्चिमी चम्पारण जिला है।
सामान्य तथ्य
पूर्वी चंपारण | |||||||
— जिला — | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | बिहार | ||||||
सांसद | राधामोहन सिंह | ||||||
जनसंख्या • घनत्व |
50,52,665 (2001 के अनुसार [update]) • 991/किमी2 (2,567/मील2) | ||||||
क्षेत्रफल | 3,968 km² (1,532 sq mi) | ||||||
विभिन्न कोड
| |||||||
आधिकारिक जालस्थल: eastchamparan.bih.nic.in |
बंद करें