पाँच राजवंश और दस राजशाहियों का काल
From Wikipedia, the free encyclopedia
पाँच राजवंश और दस राजशाहियाँ ( 五代十国, 五代十國, वुदाई शीगुओ, Five Dynasties and Ten Kingdoms) चीन के इतिहास में सन् ९०७ ईसवी से ९७९ ईसवी तक चलने वाला एक दौर था। यह तंग राजवंश के पतन के बाद शुरू हुआ और सोंग राजवंश के उभरने पर ख़त्म हुआ। इस काल में चीन के उत्तर में एक-के-बाद-एक पाँच राजवंश सत्ता में आये। चीन भर में और ख़ासकर दक्षिणी चीन में, १२ से अधिक स्वतन्त्र राज्य स्थापित हो गए। इनमें से इतिहास में १० राज्यों का वर्णन अधिक होता है, इसलिए यह काल 'पाँच राजवंश और दस राजशाहियों' के नाम से जाना जाता है। इसी काल में मंचूरिया-मंगोलिया क्षेत्र में ख़ितानी लोगों का लियाओ राजवंश भी स्थापित हुआ।