नेग्रिटो
From Wikipedia, the free encyclopedia
नेग्रिटो (Negrito) कई मानवी जातियों का समूह है जो दक्षिणपूर्वी एशिया के दूर-दराज़ क्षेत्रों में बसते हैं। इन समूहों में भारत के अण्डमान द्वीपों के अण्डमानी लोग, मलेशिया के सेमांग लोग, थाईलैण्ड के मनीक लोग और फ़िलिपीन्ज़ के आती लोग और ३० अन्य जातियाँ शामिल हैं। रंगरूप में दक्षिणपूर्वी एशिया के नेग्रिटो और मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जातियाँ कुछ हद तक एक-दूसरे जैसी दिखती हैं लेकिन आनुवांशिक (जेनेटिक) दृष्टि से नेग्रीटो अपनी पड़ोसी अन्य दक्षिणपूर्वी एशियाई जातियों से सम्बन्धित हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य कुल जनसंख्या, विशेष निवासक्षेत्र ...
कुल जनसंख्या | |
---|---|
? | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
भारत (अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह) मलेशिया (प्रायद्वीपीय मलेशिया) फ़िलिपीन्ज़ (लूज़ोन, पलावन, पनाय, नेग्रोस, मिन्दनाओ) थाईलैण्ड (दक्षिणी थाईलैण्ड) | |
धर्म | |
सर्वात्मवाद, पारम्परिक धर्म |
बंद करें