निकोला टेस्ला
वैज्ञानिक तथा आविष्कारक / From Wikipedia, the free encyclopedia
निकोला टेस्ला (अंग्रेजी: Nikola Tesla; सर्बियाई सिरिलिक: Никола Тесла, 10 जुलाई 1856 - 7 जनवरी 1943) एक सर्बियाई अमेरिकी[1][2][3] आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यांत्रिक अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता और भविष्यवादी थे। टेस्ला की प्रसिद्धि उनके आधुनिक प्रत्यावर्ती धारा (एसी) विद्युत आपूर्ति प्रणाली के क्षेत्र में दिये गये अभूतपूर्व योगदान के कारण है। टेस्ला के विभिन्न पेटेंट और सैद्धांतिक कार्य, बेतार संचार और रेडियो के विकास का आधार साबित हुये हैं। वैद्युत चुंबकत्व के क्षेत्र में किये गये उनके कई क्रांतिकारी विकास कार्य, माइकल फैराडे के विद्युत प्रौद्योगिकी के सिद्धांतों पर आधारित थे।
सामान्य तथ्य निकोला टेस्ला, जन्म ...
निकोला टेस्ला | |
---|---|
[[Image:|225px]] | |
जन्म |
10 जुलाई 1856 स्मिलजैन, ऑस्ट्रियाई साम्राज्य (वर्तमान क्रोशिया) |
मौत |
7 जनवरी 1943(1943-01-07) (उम्र 86) न्यू यॉर्क सिटी, न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य |
मौत की वजह | कोरोनरी थ्रॉम्बॉयसिस |
समाधि | निकोला टेस्ला संग्रहालय, बेलग्रेद, सर्बिया |
नागरिकता |
ऑस्ट्रियाई (1856–1891) अमेरिकी (1891–मृत्यु) |
शिक्षा | ग्रेज़ यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी (परित्यक्त) |
निकोला टेस्ला संग्रहालय, बेलग्रेद, सर्बिया | |
हस्ताक्षर |
बंद करें