निअंडरथल मानव
निएंडरथल मानव होमो वंश का एक विलुप्त सदस्य है। जर्मनी में निअंडर की घाटी में इस आदिमानव की कुछ हड / From Wikipedia, the free encyclopedia
निएंडरथल मानव होमो वंश का एक विलुप्त सदस्य है।[1] जर्मनी में निअंडर की घाटी में इस आदिमानव की कुछ हड्डियाँ 1856 ई॰ मिली थी , इसलिए इसे निएंडरथल मानव का नाम दिया गया है। इसका कद अन्य मानवजातियों की अपेक्षा छोटा था। यह पश्चिम यूरोप, पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका में रहता था। यह अब से लगभग 1,60,000 वर्ष पूर्व से 110000 तक रहता था। इसका श्रेणीविभाजन मनुष्य की ही एक उपजाति के रूप में किया जाता है। इसका कद 4.5 से 5.5 फिट तक था। 2007 में किये गए अध्ययनों से यह पता चलता है कि इनके बालों का रंग लाल तथा त्वचा पीली थी।[2][3]
लिस्बन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोआओ ज़िल्हो ने कहा कि निएंडरथल में स्पेन में गुफाओं के आधार पर प्रतीकों का उपयोग करने और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता थी।[4]