नास्त्रेदमस
फ्रांसीसी भविष्यवक्ता / From Wikipedia, the free encyclopedia
मिशेल द नोस्त्रदाम (फ़्रान्सीसी: Michel de Nostredame) या नोस्त्रदामस (लातिन: Nostradamus) फ़्रान्स के एक १६वीं (१५०३-१५६६) सदी के भविष्यवक्ता थे। नोस्त्रदामस केवल भविष्यवक्ता ही नही, चिकित्सक और शिक्षक भी थे। ये प्लेग जैसी महामारियों का चिकित्सा करते थे। इन्होने ने अपनी कविताओ के द्वारा भविष्य में होने वाली घटनाओ का वर्णन किया था।
नोस्त्रदामस | |
---|---|
जन्म |
14 या 21 दिसम्बर 1503 सैं रेमी द प्रोवाँस, फ्रांस का साम्राज्य |
मौत |
1 या 2 जुलाई 1566 सालों द प्रोवाँस, फ्रांस का साम्राज्य |
पेशा | चिकित्सक, लेखक, अनुवादक, ज्योतिष परामर्शदाता |
हस्ताक्षर |
अधिकांश शैक्षणिक और वैज्ञानिक सूत्रों का कहना है कि दुनिया की घटनाओं और नोस्त्रदामस के शब्दों के बीच दिखाए गए संबंध काफी हद तक गलत व्याख्याओं या गलत अनुवाद का परिणाम है या फिर इतने कमजोर हैं कि उन्हें वास्तविक भविष्य बताने की शक्ति के साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना बेकार है। कुछ गलत व्याख्याएँ या गलत अनुवाद तो जानबूझकर भी किए गए हैं।[1] इस के बावजूद है भी, बीसवीं शताब्दी में नास्त्रेदमस की कथित भविष्यवाणियाँ आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो गईं और कई प्रमुख विश्व घटनाओं की भविष्यवाणीयों का श्रेेय उन्हें दिया गया।