नाशिक
महाराष्ट्र में स्थित शहर,भारत / From Wikipedia, the free encyclopedia
नासिक (Nasik) या नाशिक (Nashik) भारत के महाराष्ट्र राज्य के नाशिक ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय और महाराष्ट्र का चौथा सबसे बड़ा नगर है। नाशिक गोदावरी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिम में, मुम्बई से १५० किमी और पुणे से २०५ किमी की दुरी में स्थित है। यह शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। इस शहर का सबसे प्रमुख भाग पंचवटी है। इसके अलावा यहां बहुत से मंदिर भी है। नाशिक में त्योहारों के समय में बहुत अधिक संख्या में भीड़ दिखाई पड़ती है।[3][4][5]
सामान्य तथ्य नाशिक Nashikनासिक, देश ...
नाशिक Nashik नासिक | |
---|---|
{{{type}}} | |
ऊपर बाएँ से दक्षिणावर्त: गोदावरी घाट, नाशिक गुफाएँ (त्रिरश्मी लेणी), कालाराम मन्दिर, नाशिक नगर दृश्य, नाशिक अंगूर, सूला विनयर्ड | |
निर्देशांक: 20.00°N 73.78°E / 20.00; 73.78 | |
देश | भारत |
प्रान्त | महाराष्ट्र |
ज़िला | नाशिक ज़िला |
क्षेत्र | 267 किमी2 (103 वर्गमील) |
ऊँचाई | 584 मी (1,916 फीट) |
जनसंख्या (2011)[1] | |
• शहर | 14,86,973 |
• घनत्व | 5,600 किमी2 (14,000 वर्गमील) |
• महानगर[2] | 15,62,769 |
भाषा | |
• प्रचलित | मराठी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | www |
बंद करें