नाना फडणवीस
From Wikipedia, the free encyclopedia
नाना फडणवीस (जन्म: 12 फरवरी 1742 ई.- मृत्यु: 13 मार्च 1800 ई) वास्तविक नाम - बालाजी जनार्दन भानु। एक अत्यंत चतुर और प्रभावशाली मराठा मंत्री थे , जब पानीपत का तृतीय युद्ध लड़ा जा रहा था उस समय वे पेशवा की सेवा में नियुक्त थे। वह अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता के लिये बहुत प्रसिद्ध थे। 1800 ई. में नाना फडणवीस की मृत्यु हो गई थी। नाना फडणवीस ने रघुनाथराव (राघोवा) की पेशवा बनने की सारी कोशिशें नाकाम कर दी थीं। नाना फडणवीस का टीपू सुल्तान से भी युद्ध हुआ था। उन्होंने मराठा साम्राज्य की शक्ति को एक नेतृत्व के नीचे एकत्र करने का सफल प्रयास किया था [1]।
सामान्य तथ्य नाना फडणवीस, जन्म ...
नाना फडणवीस | |
---|---|
जन्म | फरवरी 12, 1742 वर्तमान सतारा, महाराष्ट्र, भारत |
निधन | मार्च 13, 1800 वर्तमान पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
धर्म | हिन्दू |
पेशा | मराठा साम्राज्य के दौर में पेशवा के दरबार में प्रमुख मंत्री |
बंद करें