नागोर्नो-काराबाख़
From Wikipedia, the free encyclopedia
नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकस के इलाक़े में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं।
सामान्य तथ्य नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य Լեռնային Ղարաբաղի Հանրապետությունलॅरनयिन ग़ाराबाग़ी हन्रापॅतुथ्युन, राजभाषा(एँ) ...
नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य Լեռնային Ղարաբաղի Հանրապետություն लॅरनयिन ग़ाराबाग़ी हन्रापॅतुथ्युन |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रगान: "आज़ात उ अंकाख़ आर्त्शाख़" "आज़ाद और स्वतन्त्र आर्त्शाख़" |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | स्तेपानाकॅर्त 39°52′N 46°43′E | |||||
राजभाषा(एँ) | आर्मीनियाई1 | |||||
सरकार | अमान्य | |||||
- | राष्ट्रपति | बाको सहाकियन | ||||
- | प्रधान मंत्री | अराइक हारुत्युन्यान | ||||
स्वतंत्र अज़रबैजान से अमान्य रूप से अलग हुआ क्षेत्र | ||||||
- | जनमत-संग्रह | १० दिसम्बर १९९१ | ||||
- | घोषित | ६ जनवरी १९९२ | ||||
- | अंतर्राष्ट्रीय मान्यता | अभी तक अमान्य | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 11,458 km2 (मणिपुर का आधा) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | मार्च 2007 जनगणना | 138,000 (n/a) | ||||
मुद्रा | आर्मीनियाई द्राम नागोर्नो-काराबाख़ द्राम (AMD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+4) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+5) | ||||
दूरभाष कूट | 374 47 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .am | |||||
1. | संविधान "जनता में फैली हुई किसी भी भाषा के स्वतन्त्र प्रयोग" का आश्वासन देता है | |||||
2. | वह सारा क्षेत्रफल जहाँ नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र का प्रशासनिक नियंत्रण है |
बंद करें