नागराज (सांप)
इसमें 500 मिलीग्राम विष होता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
नागराज (King cobra / Ophiophagus hannah) संसार का सबसे लम्बा विषधर सर्प है। इसकी लम्बाई 5.6 मीटर तक होती है। सांपों की यह प्रजाति दक्षिणपूर्व एशिया एवं भारत के कुछ भागों में खूब पायी जाती है। एशिया के सांपों में यह सर्वाधिक खतरनाक सापों में से एक है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
इसकी लंबाई 20 फिट तक हो सकती है। तथा यह भारत के दक्षिण क्षेत्रों में बहुतायात में पाया जाता है। ये एक अत्यधिक मांसाहारी सांप है, जिसके आहार में न केवल अन्य जानवर, बल्कि अन्य सांप भी शामिल हैं।
भारत के कुछ भाग इसे भगवान शिव के गले में रहने वाला नाग समझते हैं जिसके कारण इसे लोग मारते नहीं हैं।