नयी दुनिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
नई दुनिया, (New World) पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिस्फ़ीयर) का क्षेत्र है, जिसमें उत्तर व दक्षिणी अमेरिका और उनके पास स्थित कैरिबियाई सागर के द्वीप आते हैं।[1] १५वीं शताब्दी ईसवी में यूरोप के कुछ खोजयात्रियों द्वारा इनकी खोज होने से पहले नये विश्व से बाहर रहने वाले लोग यह समझते थे कि अफ़्रीका, यूरोप और एशिया का भूभाग ही पूरा विश्व है। नये विश्व की अवधारणा का प्रयोग पूर्वजगत से भौगोलिक, जीववैज्ञानिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक या अन्य तुलना करने के लिये किया जाता है।[2]