नम त्सो
तिब्बत की एक पर्वतीय झील / From Wikipedia, the free encyclopedia
नम त्सो (तिब्बती: གནམ་མཚོ་, अंग्रेज़ी: Namtso) या नमत्सो, जिसे मंगोल भाषा में तेन्ग्री नोर (Tengri Nor, अर्थ: तेन्ग्री/स्वर्ग की झील) भी कहते हैं, तिब्बत की एक पर्वतीय झील है। यह तिब्बत के ल्हासा विभाग के दमझ़ुंग ज़िले और नगछु विभाग के पलगोन (बैनगोइन) ज़िले की सरहद पर स्थित है। इसका पानी खारा है। लगभग १५,००० फ़ुट पर स्थित यह झील दुनिया की सबसे ऊँची खारी झील है और चिंगहई झील के बाद तिब्बत के पठार की दूसरी सबसे बड़ी झील है।[2]
सामान्य तथ्य नम त्सो, स्थान ...
नम त्सो | |
---|---|
स्थान | दमझ़ुंग ज़िला / पलगोन ज़िला, तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) |
निर्देशांक | 30°42′N 90°33′E |
प्रकार | खारी झील |
मुख्य अन्तर्वाह | तंग्गुला पर्वतों की बर्फ़ और चश्में |
मुख्य बहिर्वाह | सालवीन नदी |
द्रोणी देश | तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) |
अधिकतम लम्बाई | 70 किमी |
अधिकतम चौड़ाई | 30 किमी |
सतही क्षेत्रफल | 1,920 कि॰मी2 (740 वर्ग मील) |
औसत गहराई | 33 मीटर |
अधिकतम गहराई | 125 मी॰ (410 फीट)[1] |
जल आयतन | 768 अरब घन मीटर |
सतही ऊँचाई | 4,718 मी॰ (15,479 फीट) |
द्वीप | 5 |
बंद करें