नमचा बरवा हिमाल
हिमालय की सबसे पूर्वी उपशृंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
नमचा बरवा हिमाल हिमालय की सबसे पूर्वी उपशृंखला है।[2] यह दक्षिणपूर्वी तिब्बत और पूर्वोत्तरी भारत के कुछ भागों में विस्तृत है। विस्तार के हिसाब से यह पश्चिम में सियोम नदी से लेकर पूर्व में यरलुंग त्संगपो महान घाटी तक १८० किमी लम्बी मानी जाती है हालांकि इससे भी पूर्व में और ३०० किमी तक ऊँचे पहाड़ों का सिलसिला जारी रहता है। नमचा बरवा हिमाल के सबसे ऊँचे पर्वत इस प्रकार हैं:
- नमचा बरवा, ७,७८२ मीटर, सबसे पहले १९९२ में चढ़ा गया
- नाईपुन (या नाई पेंग), ७,०४३ मीटर, सबसे पहले १९८४ में चढ़ा गया[3]
- सेन्तंग बु, ७,०४३ मीटर, कभी नहीं चढ़ा गया
- ग्याला पेरी, ७,२९४ मीटर - क़ायदे से यह पर्वत यरलुंग त्संगपो नदी के पार होने के कारण नमचा बरवा हिमाल का हिस्सा नहीं बल्कि पारहिमालय शृंखला में स्थित है, लेकिन अपनी नज़दीकी के कारण इसे इसी उपशृंखला में सम्मिलित किया जाता है; सबसे पहले १९८६ में चढ़ा गया
सामान्य तथ्य देश, पर्वतमाला ...
नमचा बरवा हिमाल Namcha Barwa Himal | |
नमजागबरवा | |
उपग्रह से लिया नमचा बरवा हिमाल का चित्र, जो यरलुंग त्संगपो महान घाटी और अन्य पर्वतीय शृंखलाओं से घिरा हुआ है | |
देश | मेदोग ज़िला न्यिंगची विभाग तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन), दिबांग घाटी ज़िला अरुणाचल प्रदेश भारत |
---|---|
पर्वतमाला | हिमालय सियोन नदी के स्रोत से नमचा बरवा के आगे यरलुंग त्संगपो तक |
नदी | यरलुंग त्संगपो/दिहोन्ग/ब्रह्मपुत्र |
उच्चतम बिंदु | नमचा बरवा[1] |
- ऊँचाई | 7,782 मी. (25,531 फीट) |
- निर्देशांक | 29°37′57″N 95°03′15″E |
लंबाई | 180 कि.मी. (112 मील), NE |
चौड़ाई | 60 कि.मी. (37 मील), SE |
क्षेत्रफल | 10,800 कि.मी.² (4,170 वर्ग मील) |
बंद करें