नमचा बरवा
दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत / From Wikipedia, the free encyclopedia
नमचा बरवा (तिब्बती: གནམས་ལྕགས་འབར་བ།, अंग्रेज़ी: Namcha Barwa) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत है। ७,७८२ मीटर (२५,५३१ फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ हिमालय के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित है और विश्व का २८वाँ सबसे लम्बा पहाड़ है। यह हिमालय की नमचा बरवा हिमाल नामक पर्वतीय उपशृंखला का सदस्य माना जाता है। यरलुंग त्संगपो नदी (जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है) इस पहाड़ तक तो पूर्व की ओर चलती है लेकिन फिर इसके इर्द-गिर्द मुड़कर दक्षिण का रुख़ करती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की तरफ़ निकल जाती है। पर्वत के आसपास इस नदी से बनने वाली तंग घाटी बहुत ही विशाल है और यरलुंग त्संगपो महान घाटी के नाम से प्रसिद्ध है। घाटी के पार ग्याला पेरी पर्वत खड़ा है।[1]
सामान्य तथ्य नमचा बरवा, उच्चतम बिंदु ...
नमचा बरवा | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,782 मी॰ (25,531 फीट) विश्व में २८वाँ सबसे ऊँचा |
उदग्रता | 4,106 मी॰ (13,471 फीट) विश्व में १९वाँ |
एकाकी अवस्थिति | 708 कि॰मी॰ (2,323,000 फीट) |
निर्देशांक | 29°37′45″N 95°03′21″E |
भूगोल | |
स्थान | मेदोग ज़िला, न्यिंगची विभाग, तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) |
मातृ श्रेणी | हिमालय नमचा बरवा हिमाल |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | १९९२, चीनी-जापानी अभियान |
सरलतम मार्ग | दक्षिण-दक्षिणपश्चिमी रस्ता; पत्थर, बर्फ़ पर |
बंद करें