नन्दा देवी पर्वत
भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी / From Wikipedia, the free encyclopedia
नन्दा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की २३वीं सर्वोच्च चोटी है।[5] इससे ऊंची व देश में सर्वोच्च चोटी कंचनजंघा है। नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई ७८१७ मीटर (२५,६४३ फीट) है। इस चोटी को उत्तरांचल राज्य में मुख्य देवी के रूप में पूजा जाता है।[6] इन्हें नन्दा देवी कहते हैं।[7] नन्दादेवी मैसिफ के दो छोर हैं। इनमें दूसरा छोर नन्दादेवी ईस्ट कहलाता है।[5] इन दोनों के मध्य दो किलोमीटर लम्बा रिज क्षेत्र है। इस शिखर पर प्रथम विजय अभियान में १९३६ में नोयल ऑडेल तथा बिल तिलमेन को सफलता मिली थी। पर्वतारोही के अनुसार नन्दादेवी शिखर के आसपास का क्षेत्र अत्यंत सुंदर है। यह शिखर २१००० फुट से ऊंची कई चोटियों के मध्य स्थित है। यह पूरा क्षेत्र नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया जा चुका है। इस नेशनल पार्क को १९८८ में यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक महत्व की विश्व धरोहर का सम्मान भी दिया जा चुका है।[5]
नंदा देवी | |
---|---|
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,817 मी॰ (25,646 फीट) [1] |
उदग्रता | 3,139 मी॰ (10,299 फीट) [1] |
एकाकी अवस्थिति | 389 कि॰मी॰ (1,276,000 फीट) |
सूचीयन | अल्ट्रा |
निर्देशांक | 30°32′33″N 79°58′15″E [1][2] |
नामकरण | |
मूल नाम | Nanda Devi |
भूगोल | |
स्थान | चमोली, उत्तराखंड, भारत |
मातृ श्रेणी | महान हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 29 अगस्त 1936 द्वारा Noel Odell एवं Bill Tilman[3][4] |
सरलतम मार्ग | दक्षिणी कटक: टेक्निकल रॉक/बर्फ/हिम आरोहण |