धब्बेदार लकड़बग्घा
From Wikipedia, the free encyclopedia
धब्बेदार लकड़बग्घा (Spotted hyena), जिसका वैज्ञानिक नाम क्रोकुटा क्रोकुटा (Crocuta crocuta) है, उप-सहारा अफ़्रीका में मिलने वाली लकड़बग्घे की एक जीववैज्ञानिक जाति है। यह क्रोकुटा (Crocuta) वंश की एकमात्र सदस्य जाति है। इस जाति की उतपत्ति एशिया में हुई और लगभग दस लाख वर्ष तक यह यूरोप में भी फैली हुई थी, लेकिन अब केवल अफ्रीका में ही मिलती है। यह मांसाहारी गण की सबसे अधिक मिलनसार जाति है और यह बड़े समूहों में रहते हैं। इनका आपसी सामाजिक व्यवहार नरवानरों से मिलता जुलता है।[2][3][4]
सामान्य तथ्य धब्बेदार लकड़बग्घा Spotted hyena, संरक्षण स्थिति ...
धब्बेदार लकड़बग्घा Spotted hyena | |
---|---|
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | मांसाहारी (Carnivora) |
उपगण: | फ़ेलिफ़ोर्मिया (Feliformia) |
कुल: | हाइनिडाए (Hyaenidae) |
वंश: | क्रोकुटा (Crocuta) |
जाति: | सी. क्रोकुटा (C. crocuta) |
द्विपद नाम | |
क्रोकुटा क्रोकुटा Crocuta crocuta एर्क्सलबेन, 1777 | |
अफ्रीका में धब्बेदार लकड़बग्घे का विस्तार |
बंद करें