तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर
हिन्दु मंदिर / From Wikipedia, the free encyclopedia
तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर एक हिंदू मंदिर है जो भारत के आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के पहाड़ी शहर तिरुमला में स्थित है । यह मंदिर भगवान विष्णु के एक रूप भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे मानव जाति को कलियुग की परीक्षाओं और परेशानियों से बचाने के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए थे। इसलिए इस स्थान का नाम कलियुग वैकुंठ भी पड़ा है और यहां के देवता को कलियुग प्रत्यक्ष दैवम कहा जाता है। इस मंदिर को तिरुमाला मंदिर, तिरुपती मंदिर और तिरूपति बालाजी मंदिर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है। वेंकटेश्वर को कई अन्य नामों से जाना जाता है बालाजी, गोविंदा और श्रीनिवास। मंदिर तिरुमला तिरुपती देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा चलाया जाता है, जो आंध्र प्रदेश सरकार के नियंत्रण में है। टीटीडी के प्रमुख की नियुक्ति आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है। तमिल के शुरुआती साहित्य में से एक संगम साहित्य में तिरुपति को त्रिवेंगदम कहा गया है। तिरुपति के इतिहास को लेकर इतिहासकारों में मतभेद हैं। लेकिन यह स्पष्ट है कि 5वीं शताब्दी तक यह एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका था। कहा जाता है कि चोल, होयसल और विजयनगर के राजाओं का आर्थिक रूप से इस मंदिर के निर्माण में खास योगदान था।
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जून 2016) स्रोत खोजें: "तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर | |
---|---|
శ్రీ వెంకటేశ్వర స్వామి వారి ఆలయం | |
धर्म संबंधी जानकारी | |
सम्बद्धता | हिन्दू धर्म |
देवता | वेंकटेश्वर (विष्णु) |
त्यौहार | ब्रह्मोत्सवम्, वैकुण्ठ एकादशी, रथ सप्तमी |
शासी निकाय | तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम |
अवस्थिति जानकारी | |
अवस्थिति | तिरुमला |
ज़िला | तिरुपति |
राज्य | आन्ध्र प्रदेश |
देश | भारत |
भौगोलिक निर्देशांक | 13°40′59.7″N 79°20′49.9″E |
वास्तु विवरण | |
प्रकार | द्रविड़ शैली |
आयाम विवरण | |
मंदिर संख्या | 1 |
अभिलेख | द्रविड़ भाषाओं और संस्कृत में[1] |
अवस्थिति ऊँचाई | 853 मी॰ (2,799 फीट) |
वेबसाइट | |
www |